Chaturmas 2024: चातुर्मास में करें भगवान विष्णु के साथ इन 9 देवी एवं देवता पूजा, सबकुछ ठीक हो जाएगा

मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (12:30 IST)
Chaturmas 2024: हिन्दू माह का चौथा माह होता है आषाढ़ माह। आषाढ़ी एकादशी के दिन से चार माह के लिए देव सो जाते हैं। 22 जुलाई से 12 नवंबर 2024 तक चातुर्मास का काल रहेगा। इस काल में भगवान श्रीहरि विष्णु सहित कई देवी एवं देवताओं की पूजा की जाती है।
 
1. श्रीहरि विष्णु 
2. माता लक्ष्मी
3. भगवान शिव
4. माता पार्वती और दुर्गा
5. हनुमानजी, मंगलदेव
6. सूर्यदेव
7. गणेशजी
8. भगवान श्रीकृष्‍ण
9. श्रीराधा
10. पितृदेव
 
 
कहते हैं कि आषाढ़ में श्रीहरि विष्णु के वामन रूप की पूजा, श्रावण मास में में शिव और पार्वती पूजा, भाद्रपद में गणेश और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। आषाढ़ के महीने में अंतिम पांच दिनों में भगवान वामन की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में इन दोनों देवताओं की विशेष कृपा पाने के लिए विशेष व्रत, उपवास, पूजा करना चाहिए। कार्तिक माह के 15 दिन देवउठनी एकादशी तक पुन: भगान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व बढ़ जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी