कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें मात्र 10 ऐसे उपाय कि वर्षभर चमका रहे भाग्य

सोमवार, 7 नवंबर 2022 (05:34 IST)
Kartik purnima ke upay: 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भाग्य चमकाने के कुछ ऐसे उपाय करना चाहिए कि वर्षभर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे साथ ही किसी भी प्रकार का जीवन में कोई संकट खड़ा न हो। इस दिन खासकर माता लक्ष्मी, श्रीहरि विष्णु और भगवान शिव की पूजा करने का महत्व है। इस दिन करें 10 महत्वपूर्ण कार्य।
 
1. नदी स्नान : नदी स्नान करने से सभी तरह के पाप कट जाते हैं।
 
2. दीपदान : नदी, तालाब आदि जगहों पर दीपदान करने से सभी तरह के संकट समाप्त होते हैं और जातक कर्ज से भी मुक्ति पा जाता है।
 
3. व्रत : इस दिन उपवास करके भगवान का स्मरण, चिंतन करने से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है तथा सूर्यलोक की प्राप्ति होती है। सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।
 
4. दान : इस दिन दान करने से दस यज्ञों का फल मिलता होता है। अपनी क्षमता अनुसार अन्न, वस्त्र या यथशक्ति दान करें।
 
5. तुलसी पूजा : इस दिन में शालिग्राम के साथ ही तुलसी की पूजा, सेवन और सेवा करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस कार्तिक माह में तुलसी पूजा का महत्व कई गुना माना गया है।
6. जल पूजा : इस दिन जल में श्रीहरि विष्णु निवास रहता है अत: नदी की पूजा और आरती करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। 
 
7. पीपल पूजा : इस दिन पीपल में मां लक्ष्मी का निवास रहता है। पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाकर उसकी 11 परिक्रमा करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
 
8. मां लक्ष्मी को लगाएं भोग : इस दिन खीर में मिश्री और गंगाजल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएंगे तो माता प्रसन्न होंगी।
 
9. रंगोली बनाएं : इस दिन घर के बाहर और भीतर रंगोली बनाएं और चारों ओर दीपक जलाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
 
10. शिव पूजा : इस दिन शिव मंदिर में रात्रि को घी का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु नहीं होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी