सनातन धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। तकनीकी जगत के भगवान विश्वकर्मा की पूजा का त्योहार 17 सितंबर, आज मनाया जा रहा है। इसे विश्वकर्मा जयंती भी कहा जाता है। इनको भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। विश्वकर्मा के 5 स्वरुपों और अवतारों का वर्णन प्राप्त होता है।