पहली बार पैरालंपिक पोडियम पर 2 भारतीय, अवनि का स्वर्ण तो मोना का कांस्य

WD Sports Desk
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (16:27 IST)
भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए पैरालंपिक में खाता खोला। जहां अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता तो मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। यह पैरालंपिक में पहली बार हुआ है कि एक ही पोडियम पर दो भारतीय खिलाड़ी चढ़े हो।

युनरी को 246.8 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ अवनि पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख