मुंबई। भारतीय नौसेना 'ताउते' चक्रवात के कारण मुंबई के निकट अरब सागर में फंसे 2 बजरों में मौजूद 314 लोगों को बचा चुकी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इनमें 273 लोगों को ले जा रहा 'पी305' बजरा, 137 कर्मियों को ले जा रहा 'गल कंस्ट्रक्टर' और एसएस-3 बजरा शामिल है, जिसमें 196 कर्मी मौजूद थे। साथ ही 'सागर भूषण' ऑयल रिग भी समुद्र में फंस गया था, जिसमें 101 कर्मी मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा कि ‘गल कन्स्ट्रक्टर’ में मौजूद 137 जबकि पी305 में मौजूद 273 में से 177 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि दमन के तटरक्षक वायु स्टेशन से संचालित दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने ‘गल कन्स्ट्रक्टर’ में मौजूद कर्मियों के बचाया।
एक और चेतक हेलीकॉप्टर को भी बचाव अभियान में शामिल किया गया है। एसएस-3 और सागर भूषण ऑइल रिग के लिये चलाए जा रहे बचाव अभियान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इससे पहले अधिकारी ने कहा कि बजरे में मौजूद 60 लोगों को रात 11 बजे तक और बाकियों को रातभर चले अभियान के दौरान बचाया गया। वहीं, नौसेना के एक हेलिकॉप्टर ने तीन लोगों को आज सुबह आईएनएस शिकरा पहुंचाया।
तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने सोमवार को कहा था कि ‘पी305’ बजरा चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ की वजह से लंगर से खिसक गया था अनियंत्रित होकर समुद्र में बह गया था।
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य बजरा ‘गल कन्स्ट्रक्टर’ बहकर कोलाबा पॉइंट के उत्तर में 48 समुद्री मील दूर चला गया, इसमें 137 लोग सवार थे। (All photos by Runa Ashish)
समाचार और भी...
हरिद्वार कुंभ 2021 : अखाड़ों का अंतिम शाही स्नान संपन्न
विधानसभा चुनाव से पहले मिशन असम पर प्रियंका गांधी, चाय बागान में तोड़ीं पत्तियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : सितारों ने किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : उद्धव ठाकरे ने परिवार के साथ किया मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 : मुंबई में नरेन्द्र मोदी की रैली
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
वसुंधरा राजे
ज्योतिरादित्य सिंधिया
अशोक गेहलोत
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में High-profile मेहमान
12वीं फेल की सफलता का जश्न
पूर्व सीएम उमा भारती ने किए उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन