संजय निरूपम ने 1986 में दिल्ली का रुख़ किया और एक जर्नलिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वे हिन्दी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे लोकसभा में कांग्रेस की ओर से उत्तर-मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
राजनीतिक जीवन : संजय निरूपम ने 1986 में दिल्ली का रुख़ किया और एक जर्नलिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वे हिन्दी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संजय निरूपम वर्तमान में उत्तर मुंबई के कांग्रेस सांसद हैं।
आगे चलकर संजय निरूपम ने शिवसेना की ओर से राज्यसभा का चुनाव जीता लेकिन 2005 में उन्होंने कांग्रेस से नाता जोड़ लिया। राजनीति के अतिरिक्त निरूपम मुंबई में पारंपरिक कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं और प्रत्येक वर्ष वे बड़े पैमाने पर एक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शिरकत करते हैं।