सोशल मीडिया पर चर्चित हैं अवध ओझा : अवध ओझा का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। वे उत्तरप्रदेश के गोंडा शहर के रहने वाले हैं और अपनी पढ़ाने के खास तरीके को लेकर चर्चित रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया पर 'ओझा सर' के नाम से जाना जाता है। उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। वो राजनीतिक तौर पर भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव, मायावती और अरविंद केजरीवाल पर वे अपनी राय रखते आए हैं। अवध ओझा का किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अकाउंट नहीं है। हालांकि वे एक RAY Avadh Ojha नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
यूपीएससी की तैयारी करते हुए उन्होंने प्री एग्ज़ाम की परीक्षा भी पास की लेकिन, मेंस क्लीयर नहीं कर पाए। इसके बाद वे वापस आ गए। अवध ओझा दिल्ली से इलाहाबाद आ गए और उन्होंने यहां अपने दोस्त के कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाना शुरू कर दिया। उन्होंने साल 2007 में शादी की है। उनकी पत्नी का नाम मंजरी ओझा है, जिनसे उनकी तीन बेटियां हैं। (Photo courtesy : Instagram)