घाटलोडिया में मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल का रिकॉर्ड दांव पर

शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (23:06 IST)
गुजरात चुनाव में इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल की इज्जत भी दांव पर है। पटेल इस बार भी गुजरात की घाटलोडिया (Ghatlodia) विधानसभा से उम्मीदवार हैं। यदि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो उन्हें एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा। इससे पहले भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) चेयरमैन रहे हैं।

भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को हुआ। शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वे आध्यात्मिक गतिविधियों के अलावा क्रिकेट, बैडमिंटन का शौक रखते हैं।

पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। भूपेन्द्र पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी पटेल की सीट घाटलोडिया सीट से विधायक हैं।

भूपेंद्र पटेल आनंदी बेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। 2017 के चुनाव में शशिकांत पटेल को रिकॉर्ड 1 लाख 17 हजार वोटों से हराया था। यह इस चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीत थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी