पंजाब : कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM चन्नी

रविवार, 30 जनवरी 2022 (20:10 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 2 सीटों भदौर और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे।
 
कांग्रेस ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 8 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें चन्नी का नाम भदौर (सुरक्षित) के लिए शामिल है। चन्नी चमकौर साहब से भी चुनाव लड़ रहे हैं जहां से वे पिछला चुनाव जीते थे।
Koo App
पार्टी प्रत्याशियों की सूची में शामिल और नामों में तरसेम सिंह सैलका (अटारी-सुरक्षित), सुखपाल सिंह भुल्लर (खेम करण), सतबीरसिंह सैनी बालीचिकी (नवां शहर), ईश्वरजोतसिंह चीमा (लुधियाना दक्षिण), मोहन सिंह फलियांवाला (जलालाबाद), मनीष बंसल (बरनाला) और विष्णु शर्मा (पटियाला) शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी