राजस्थान में भाजपा ने जारी की 5वीं सूची, 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान

रविवार, 5 नवंबर 2023 (13:40 IST)
Rajasthan BJP candidates list : राजस्थान में भाजपा ने रविवार को 5वीं सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी अब तक 198 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
 
भाजपा ने राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा को टिकट दिया गया है। वे इस लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला उम्मीदवार है। पार्टी मावली से डॉ केजी पालीवाल, हनुमानगढ़ से अमित चौधरी और शाहपुरा से उपेन यादव को उम्मीद्वार बनाया है।
 
सरदार शहर से राजकुमार रिणवा, भरतपुर से विजय बंसल और पिपल्दा से प्रेमचंद गोचल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने 2 नवंबर को जारी तीसरी सूची में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर भाटी के नाम की घोषणा की थी। आज जारी सूची में पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी ने ले ली।
 

Bharatiya Janata Party (BJP) releases a list of 15 candidates for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Rajasthan. pic.twitter.com/Vh8MXhmB73

— ANI (@ANI) November 5, 2023
कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 178 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने भरतपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के लिए छोड़ी है।
 
राज्य की सभी 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन 6 नवंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी