राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, गहलोत, पायलट समेत 33 उम्मीदवारों के नाम

शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (14:44 IST)
Rajasthan congress list of candidates : राजस्थान में कांग्रेस ने शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की दी। इस लिस्ट में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी जैसे दिग्गजों के नाम हैं।

ALSO READ: राजस्थान में भाजपा की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा झालरापाटन से, आमेर से सतीश पूनिया
अशोक गहलोत एक बार फिर जोधपुर के सरदारपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। टोंक से सचिन पायलट और नाथद्वारा से  सीपी जोशी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कृष्णा पुनिया को चुरू के सादूलपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
 
कोलायत से भंवर सिंह भाटी, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सवाई माधौपुर से अबरार अहमद के बेटे दानिश अबरार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। जोधपुर से मनीषा पंवार, लूनी से महेंद्र बिश्नोई, हिंडोली से अशोक चंदाना को टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस ने पहली सूची में 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें अर्चना शर्मा, मंजू देवी, रीता चौधरी, प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, रमेला खादिया, दिव्या मदेरणा आदि शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में एक चरण में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी