वसुंधरा ने बनवाया 'कमल' का टैटू...

शनिवार, 16 नवंबर 2013 (19:08 IST)
राजस्थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपने हाथ पर 'कमल' का टैटू बनवाया। उनके साथ ही भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने हाथ पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनवाया।

KANAK MEDIA

बताया जाता है कि भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व पार्टी की महिला कार्यकर्ता वसुंधरा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची, जहां यह मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 1 दिसंबर को मतदान होना है।

KANAK MEDIA

अपनी जीत के प्रति आश्वस्त वसुंधरा ने कहा कि मेहंदी उत्सव और उल्लास का प्रतीक है। अत: हम चुनाव को भी त्योहार मानकर आगे बढ़ें। उन्होंने महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं से आग्रह किया वे भाजपा के चुनाव चिन्ह को अपने हाथ पर सजाकर पूरे उत्साह के साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें