Raksha bandhan 2024: रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त और राखी मनाने का सही तरीका जानें

WD Feature Desk

गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (12:08 IST)
Raksha bandhan 2024: रक्षाबंधन का पर्व प्रतिवर्ष श्रावण की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व दिनांक 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार पूर्णिमा को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि भद्रा पृथ्‍वीलोक की हो तो ही इसके नियम मान्य होते हैं। कुछ शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि भद्रा का वास कहीं भी हो वह सर्वर्था त्याज्य है। ALSO READ: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन 2024 के शुभ मुहूर्त, जानें कब रहेगी भद्रा और पंचक
 
रक्षा बन्धन पर भद्रा काल:-
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- दोपहर 01:30 से।
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ- सुबह 09:51 से 10:56 तक।
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- सुबह 10:56 से दोपहर 12:37 तक।
 
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
राखी बांधने का मुहूर्त : दोपहर 01:34:40 से 09:07:31 तक।
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:42:42 से 04:19:24 तक।
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 06:56:06 से 09:07:31 तक।
 
अन्य ज्योतिष मान्यता अनुसार:-
शुभ मुहूर्त : मध्याह्न 2:00 बजे से 6:55 मिनट तक।
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : मध्याह्न 3:30 से 6:45 मिनट तक।
पंचक : शाम 7:00 बजे से पंचक प्रारंभ होंगे। इसलिए शाम 7 के पहले ही राखी बांध लें।
रक्षा बंधन राखी मनाने का तरीका:-
 
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी