रावण को करने लगा परेशान : राम और रावण के युद्ध में दिन के युद्ध के बाद युद्ध नहीं होता था परंतु वह द्वीत रात्रि में चुपचाप से लंका में प्रवेश कर जाता था। रात्रि में रावण शिवजी की आराधना करता था तो वह उस आराधना में खलल डालता था। रावण उस वानर द्वीत से बहुत परेशान हो गया तो उसने श्रीराम को एक पत्र लिखकर कहा कि तुम्हारे यहां का वानर रात्रि में आकर मेरी शिव पूजा में विघ्न डालता है। जब शाम के बाद युद्ध समाप्त हो जाता है तो फिर यह उपद्रव क्यों? यह तो युद्ध के नियम के विरूद्ध है। कृपाय इस वानर के उत्पात को बंद कराएं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।