भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

सोमवार, 7 जनवरी 2008 (22:08 IST)
जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गोपीनाथ मुंडे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर की ताजपोशी हो रही थी ठीक उसी समय अजमेर में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं व वकीलों पर लाठियाँ बरसा रही थी।

अजमेर जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने गए भाजपा के अजमेर नगर परिषद के सभापति धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा पार्षद कार्यकर्ता एवं वकीलों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। इससे पहले उत्तेजित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था।

लाठी-भाटा जंग में अतिरिक्त जिला कलेक्टर केके शर्मा, सभापति धर्मेन्द्र गहलोत, कुछ भाजपा पार्षद, पत्रकार और वकीलों समेत चालीस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दस पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें