Gujarat: अहमदाबाद में 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 व्यक्ति की मौत

सोमवार, 10 जुलाई 2023 (12:33 IST)
building collapsed: गुजरात के अहमदाबाद शहर में सोमवार को सुबह 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते बताया कि 5 अन्य लोगों को मौके से बचाया गया है। नवरंगपुरा के पुलिस निरीक्षक ए.ए. देसाई ने बताया कि मीठाखाई गाम इलाके में लगभग 60 साल पुरानी जर्जर इमारत सुबह करीब 7 बजे ढह गई।
 
उन्होंने कहा कि ध्वस्त इमारत के मलबे में फंसे विनोद दकनिया (57) को बाहर निकाला गया। वह करीब 2 घंटे तक मलबे में दबा पड़ा था। अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 1 बच्चे समेत 5 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग के उप प्रमुख जयेश खड़िया ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। आपात दमकल वाहन सहित 35 कर्मियों को मौके पर भेजा गया।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी