मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने की घटना में 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

सोमवार, 14 नवंबर 2022 (22:45 IST)
आइजोल। मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर की एक खदान के धंसने की घटना में 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने यहां बताया कि यह घटना दोपहर 3 बजे हुई, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के वक्त इसमें 13 लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक श्रमिक खदान में से निकलने में सफल हो गया, लेकिन बाकी 12 ऐसा नहीं कर सके और वे मलबे में फंस गए। कुमार ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है और शाम 7.30 बजे तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी