मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 16 जिंदा सांप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 29 जून 2025 (11:43 IST)
Mumbai News : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए एक यात्री को पकड़ा गया है जिसके पास से केन्याई सैंड बोआ और होंडुरन मिल्क स्नेक सहित 16 जीवित सांप मिले हैं। शुक्रवार रात को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से मुंबई पहुंचने पर सीमा शुल्क कर्मचारियों ने यात्री को रोक लिया। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और सीमा शुल्क विभाग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सांपों को उनके मूल देश में वापस भेजने के लिए काम कर रहे हैं। 
 
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से मुंबई पहुंचने पर सीमा शुल्क कर्मचारियों ने यात्री को रोक लिया।
ALSO READ: 18 सालों में मांबा और कोबरा जैसे सांपों से 800 बार डसवाया, सुपर एंटीबॉडी से तैयार हो रही है जहर की दवा
उन्होंने बताया कि यात्री के सामान में 16 जीवित सांप मिले, जिनमें दो केन्याई सैंड बोआ, पांच राइनोसरस रैट स्नेक, तीन अल्बिनो स्नेक, दो होंडुरन मिल्क स्नेक, एक कैलिफोर्निया किंगस्नेक, दो गार्टर स्नेक और एक अल्बिनो रैट स्नेक शामिल थे।
ALSO READ: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा, नीले ड्रम की जगह सांप का सहारा
अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और सीमा शुल्क विभाग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सांपों को उनके मूल देश में वापस भेजने के लिए काम कर रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी