महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 18 लोगों की मौत

शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (11:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 4 लोगों की मौत अमरावती में और 3 लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत गुरुवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ। उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई।
ALSO READ: भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत, क्यों हुआ हादसा...
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान 4 लोगों की मौत अमरावती में और 3 लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई। नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत और ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के निकट डूब रहे 3 लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी