मध्य प्रदेश : खंडवा में तेज रफ्तार बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

शुक्रवार, 3 जून 2022 (21:41 IST)
खंडवा (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक तेज रफ्तार निजी बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई।


पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि हादसा गुरुवार शाम को सुलगांव के पास हुआ जब दोपहिया वाहन पर सवार लोग सनावद से मोहना जा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सीमा अलावा ने कहा कि तेज रफ्तार बस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों आनंद राम (50) और पन्ना लाल (50) के शव को सनावद के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी