झारखंड के गुमला में करंट लगने से 3 की मौत, 9 घायल

शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (15:12 IST)
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से 2 महिलाओं समेत 3 श्रमिकों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को डुमरटोली मोहल्ले में हुई। श्रमिक घटना के समय मिक्सचर मशीन ले जा रहे थे, तभी वे झूल रहे तार की चपेट में आ गए।
 
2 श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 1 अन्य की मौत रिम्स, रांची में शनिवार को हुई। घायलों का गुमला सदर अस्पताल और रिम्स में उपचार चल रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी