महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, 4 की मौत, 1 जख्मी

शनिवार, 20 मार्च 2021 (15:11 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रत्नागिरि जिले के खेड़ तालुका में शनिवार सुबह एक रसायन फैक्टरी में 2 विस्फोटों में 4 कर्मचारियों की मौत हो गई और उनका 1 सहकर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल और पुलिसकर्मियों ने करीब 40 अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला।

ALSO READ: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षामंत्री ऑस्टिन से चर्चा, मल्टी मिशन सशस्त्र प्रीडेटर ड्रोन पर भी होगी बातचीत
रत्नागिरी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे रसायन फैक्टरी की एक इकाई में 2 बड़े विस्फोट हुए। हादसे में घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से 4 को मृत घोषित कर दिया गया। 1 अन्य कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि विस्फोटों के बाद आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार फैक्टरी में एक बॉयलर अत्यधिक गर्म होने के कारण फट गया। बहरहाल, घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी