कर्नाटक में बस में आग लगने से 5 लोगों की झुलसकर मौत

बुधवार, 12 अगस्त 2020 (10:40 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु आ रही एक बस में चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह आग लगने से 3 बच्चों सहित कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के 3.30 बजे एक बस में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। बस बीजापुर से बेंगलुरु आ रही थी।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में झुलस गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें संदेह है कि हादसा उस समय हुआ, जब बस सड़क किनारे खड़ी थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी