झरने में बही 6 लड़कियां, ऐसे बची जान, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 30 जून 2025 (20:19 IST)
मानसून आते ही झरनों, नदियों और पहाड़ों पर लोगों की भीड़ जुट गई है। छुट्टियों में लोग जलप्रपात का मजा ले रहे हैं। बिहार के गयाजी में बड़ा हादसा टल गया। जिले के इमामगंज प्रखंड के लंगूराही पहाड़ी जलप्रपात में सैलानी छुट्टी मनाने गए थे। 
इस दौरान 6 लड़कियां तेज झरने में बह गई। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
ALSO READ: Amarnath Yatra 2025 New Advisory : अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की नई एडवाइजरी, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें
मीडिया खबरों के मुताबिक इस हादसे में पत्थर से टकरा जाने से एक लड़की घायल हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी