Chief Minister Pinarayi Vijayan News : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के काफिले में एक वाहन के प्रवेश करने के बाद 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना रविवार को सुबह हुई जब मुख्यमंत्री यहां सरकारी अतिथि गृह जा रहे थे। पुलिस ने वाहन से एक वॉकी-टॉकी भी जब्त की। वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना पर एलथुर के पास रविवार को सुबह लगभग सवा 10 बजे हुई जब मुख्यमंत्री यहां सरकारी अतिथि गृह जा रहे थे। पुलिस ने वाहन से एक वॉकी-टॉकी भी जब्त की। वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस ने कहा कि वाहन को तीन बार काफिले से दूर रहने की चेतावनी दी गई लेकिन इसके बावजूद वाहन उच्च सुरक्षा काफिले में प्रवेश कर गया।