ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 5 जून 2025 (01:39 IST)
Odisha News : ओडिशा के कोरापुट में सरकारी शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में  लापरवाही के कारण 6 मरीजों की मौत के बाद जांच के 2 आदेश दिए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें इंजेक्शन दिया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
मंगलवार रात को कुछ ही देर में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच मरीजों की मौत रात 11 बजे से 12 बजे के बीच हुई, जबकि छठे मरीज ने मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें इंजेक्शन दिया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
ALSO READ: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में खून चढ़ाए जाने के बाद गर्भवती महिला की मौत
अस्पताल अधीक्षक सुशांत कुमार साहू ने कहा कि विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी