केरल के पालक्काड जिले में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (10:29 IST)
पालक्काड (केरल)। केरल के पालक्काड जिले के वडक्कांचेरि में एक निजी पर्यटक बस और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच टक्कर होने से 5 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
वडक्कांचेरि थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 40 लोग घायल भी हुए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी