जनपद के बीकापुर तहसील के पटेलनगर के निवासी 24 वर्षीय दिनेश वर्मा बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। वह सोमवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। सुबह उसके परिजनों ने खून से लथपथ शव को देखा तो कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
चाचा समेत 4 लोगों पर आरोप : घटना के कारणों की जांच हेतु साक्ष्य संकलित किए गए। प्रारंभिक जांच हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद सामने आ रहा है। वहीं मृतक के भाई ने अपने चाचा सहित 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापमारी कर रही है।
एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के उपरांत एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और के लिए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश वर्मा BSF मे जाने की तैयारी भी कर रहा था। उसने मेडिकल व फिजिकल टेस्ट भी पास कर लिया था। दिनेश की हत्या के साथ उसके परिवार का भी सपना चूर-चूर हो गया।