Haryana चुनाव से पहले AAP को झटका, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गौतम कांग्रेस में हुए शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (14:01 IST)
नई दिल्ली। Haryana चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा झटका लगा जब दिल्ली के पूर्व मंत्री विधायक राजेन्द्र पाल गौतम शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। ALSO READ: Haryana Elections 2024: BJP में इस्तीफों की झड़ी, 250 नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा
 
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव और कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में गौतम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।
 
वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने देश को एक नई दिशा दी है और अब देश इसे पूरी ताकत से स्वीकार भी कर रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यक्रमों से आकर्षित होकर गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।
 

कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर श्री @AdvRajendraPal, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।

आपका स्वागत और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। pic.twitter.com/UZVUHeiQc6

— Congress (@INCIndia) September 6, 2024
इससे पहले गौतम ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, 'सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागीदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं!'
 
हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपनी टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद गौतम ने अक्टूबर 2022 में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में अगले साल 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी