भगवंत मान सरकार का फैसला, पंजाब में 3 अक्टूबर को स्कूलों और दफ्तरों की छु्‍ट्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (12:58 IST)
Punjab news in hindi : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अक्टूबर की शुरुआत में लगातार 2 दिन छुट्‍टियों का फैसला किया है। राज्य के सभी स्कूल तथा दफ्तर 2 और 3 अक्टूबर को बंद रहेंगे। 
 
2 अक्टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हैं। महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर पंजाब समेत पूरे देश में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रखे जाएंगे। इस दिन पूरे देश में राष्‍ट्रीय अवकाश रहता है। 
 
3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती है। मान सरकार ने इस दिन भी अवकाश की घोषणा की है। इस दिन भी राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। साथ ही सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे। 3 अक्टूबर को राज्य में ड्राईडे भी घोषित किया गया है। इस वजह से दोनों ही दिन राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। 
 
इस महीने दशहरा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसकी वजह से इस महीने में लंबे अवकाश मिलेंगे। 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंति की भी छुट्टी घोषित की गई है। 12 अक्टूबर को दशहरा और 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी।  
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी