यूपी में बंदूकबाज, तो गुजरात में पत्थरबाज : अखिलेश

अवनीश कुमार

रविवार, 6 अगस्त 2017 (10:22 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश में बंदूकबाज है तो गुजरात में पत्थरबाज।
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बात गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हुए पथराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कही।
 
सपा विधायकों के इस्तीफे पर उन्होंने कहा की आम तोडऩे का सीजन चला गया तो वे हमारे एमएलसी तोड़ रहे हैं। यह भी पत्थरबाजी ही है।
 
अखिलेश ने कहा कि जिन विधान परिषद सदस्यों ने इस्तीफा दिया, उनका भाजपा से पहले से ही लगाव था। उनके जाने के बाद पार्टी साफ होगी और अपने संघर्ष के बूते फिर खड़ी हो जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें