फैक्टरी में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में 10 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर

सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (17:43 IST)
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर औद्योगिक क्षेत्र में एल्युमीनियम के बर्तन बनाने वाली एक फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से भीषण आग लग गई। इससे वहां कार्यरत कम से कम 12 लोग झुलस गए तथा इनमें से 9 उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई अस्पताल, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ: इंदौर में अपार्टमेंट में लगी आग में 7 लोग झुलसे
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव से मिली जानकारी के अनुसार हादसा विमल इंडस्ट्रीज की फैक्टरी में हुआ। यहां रखे गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग भड़क गई जिसने लगभग 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से 9 गंभीर रूप से झुलसे लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल तथा शेष 3 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। यादव समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। (सांकेतिक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी