Andaman Nicobar Earthquake : अंडमान- निकोबार में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप

रविवार, 9 अप्रैल 2023 (17:07 IST)
Andaman Nicobar Earthquake : मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की आशंका नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप तड़के करीब 3.40 बजे आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुातबिक भूकंप का केंद्र 77 किलोमीटर गहराई में था। इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। 15 सेकंड तक ये झटके महसूस किए गए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी