बीमार पड़े अरविंद केजरीवाल

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2015 (14:16 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बीमार हैं। खबरों के अनुसार उन्हें 100 डिग्री से ज्यादा बुखार है। बताया जाता है कि चार दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

डॉक्टरों के अनुसार खांसी से उन्हें सीने में परेशानी है। बुखार भी है और शुगर भी बढ़ा हुआ है।  डॉक्टरों का कहना है कि केजरीवाल की तबीयत खराब होना कोई नहीं बात नहीं है, वे खराब तबीयत में भी काम करते हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि केजरीवाल 14 फरवरी शपथ ग्रहण से पहले ठीक हो जाएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें