नेताजी को महंगी पड़ी हाथी की सवारी, संतुलन बिगड़ने पर हुए धड़ाम (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (14:23 IST)
असम विधानसभा के नए उपसभापति कृपानाथ मल्लाह को हाथी की सवारी महंगी पड़ी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वे धड़ाम से नीचे आ गिरे।
 
करीमगंज जिले के रताबरी क्षेत्र में दौरे पर गए मल्लाह का स्वागत वहां के लोगों ने उन्हें हाथी पर बैठाकर किया था। हाथी कुछ दूर चला ही होगा कि अचानक उसने तेज रफ्तार पकड़ ली। इस कारण उपसभापति संतुलन खो बैठे और धीरे-धीरे नीचे सरकने लगे।
 
हालांकि यह गनीमत रही कि वे तेजी से नहीं गिरे और आसपास घास भी थी। इसलिए उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। अपने नेताजी को गिरता देख समर्थकों ने दौड़कर उन्हें उठा लिया। 
(Photo and video courtesy : ANI)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख