असम में बाढ़ का कहर, 22 जिलों में 7.2 लाख से ज्यादा प्रभावित, 1 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट

रविवार, 22 मई 2022 (21:44 IST)
गुवाहाटी। असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और बदतर हो गई। पिछले 24 घंटों में 2 बच्चों समेत 6 और लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 जिलों में सैलाब के कारण 7.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य में 1,00,732 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में 4 लोग पानी में डूब गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि होजाई जिले के डूबोका में एक शख्स की और कछार जिले के सिल्चर में एक बच्चे की बाढ़ के कारण मृत्यु हो गई। राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
 
सेना, असम राइफल्स, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला प्रशासन के साथ राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र, कोपिली और दिसांग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 

Reaching out with relief to flood & landslide-affected people in Dima Hasao, which remains cut off, remains our top priority.

Grateful to @IAF_MCC & other agencies for air-dropping food items & diesel in far-flung areas, which will help in road clearance & movement of vehicles. pic.twitter.com/kZTKqWuD2U

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 22, 2022
प्राधिकरण ने कहा कि कई जिलों में आई बाढ़ के कारण 7,19,540 लोग प्रभावित हैं। नगांव सैलाब की वजह से बुरी तरह प्रभावित है जहां 3.46 लाख लोग संकट में हैं। इसके बाद कछार में 2.29 लाख और होजाई में 58 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी