आंटीजी ने रितिक रोशन के गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हैरान हुए लोग

मंगलवार, 1 मार्च 2022 (22:20 IST)
सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे हजारों वीडियो आते हैं, जिनमें बच्चे, जवान और बूढ़े डांस करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक धमाल मचाने वाला डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक आंटीजी को कपड़े की दुकान में नाचते हुए देखा जा सकता है।
 
आंटीजी ने रितिक रोशन के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस किया और अच्छे डांसर्स को सरप्राइज कर दिया। वे इतनी मेहनत से डांस करती हुई दिखाई दीं, आप जल्द भरोसा नहीं कर पाएंगे। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो एक कपड़े की दुकान का है। अचानक रितिक रोशन का गाना बजता है और वह महिला हूबहू वैसा ही नाचने लगती है। वीडियो में आंटीजी को डांस करते देख आप सोच सकते हैं कि वे इस गाने पर पहले से ही कितना डांस प्रैक्टिस की होगी। महिला के डांस मूव्स करने के तरीके को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी