बिहार में पौने 2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 1 गिरफ्तार

बुधवार, 28 जुलाई 2021 (12:32 IST)
मुख्य बिंदु
गोपालगंज। बिहार में नशे का कारोबार लगातार जारी है, सरकार ने भले ही शराबबंदी की घोषणा कर दी हो। गोपालगंज जिले से उत्पाद विभाग की टीम ने एक वाहन से 900 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामदगी की है। इस कफ सिरप की कीमत 1.80 करोड़ बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने 1 तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो मोहाली (पंजाब) का बताया जा रहा है।
 
यह प्रतिबंधित कफ सिरप पंजाब के चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली और इस दौरान पंजाब नंबर के ट्रक को रोका गया तो उसमें से 900 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप मिला।

ALSO READ: पर्यावरणानुकूल खाद्य पदार्थ मुहैया पर भारत के 3 छोटे खाद्य उद्यमों को संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार
 
इस मामले मे पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई की जब्त की गई प्रतिबंधित कफ सिरप पंजाब के चंडीगढ़ से लाई जा रही थी। इसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचाना था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी