पंजाब के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सभी 'आप' विधायक बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन देंगे

शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (10:16 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए।ALSO READ: रेस्क्यू में जुटा पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर, सीएम मान ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
 
भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और 'आप' विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1 महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।ALSO READ: छुट्टियों के बावजूद खुला स्कूल, अचानक आया पानी, पंजाब में बाढ़ में 400 बच्चे फंसे
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी