उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल
Uttarakhand bus accident News : उत्तराखंड के देहरादून जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।
मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख : घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour