पटना। जंगलराज बन चुके बिहार में इंजीनियरों की मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बीती रात बिहार के रिलायंस कंपनी के क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर अंकित झा की वैशाली में गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे पहले कंस्ट्रक्शन कंपनी सीएनसी के दो इंजीनियरों की हत्या कर दी गई थी। इस आरोप में पुलिस ने सीतामणि से दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही कंस्ट्रक्शन कंपनी सीएनसी के दो इंजीनियरों मुकेश सिंह और ब्रजेश सिंह से 50 लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग करते हुए दरभंगा में उनकी हत्या कर दी थी। इन दोनों इंजीनियरों को सरकार ने सुरक्षा मुहैया करवाई थी, लेकिन घटना वाले दिन उनकी सुरक्षा हटा ली थी। पुलिस ने स्वीकार किया कि इंजीनियरों की सुरक्षा हटाना एक बड़ी भूल थी। (वेबदुनिया न्यूज)