महाराष्ट्र में अजित पवार ने की रैली, BJP ने लगाया Corona नियमों के उल्लंघन का आरोप

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (10:11 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोलापुर जिले के पंढरपुर में उपचुनाव से पहले गुरुवार को एक बड़ी सभा को संबोधित किया जिसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया।

ALSO READ: COVID-19 : देवेन्द्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र को अन्य राज्यों से रेमडेसिविर खरीदनी चाहिए...
 
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पवार की आलोचना की और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संपर्क किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंड़े ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी