झारखंड में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2016 (18:11 IST)
दुमका (झारखंड)। यहां पर अज्ञात लोगों ने भाजपा के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। राउत जिला बोर्ड के पूर्व सदस्य थे।
 
पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात 56 वर्षीय भागवत राउत को गोली मार दी गई।

बाद में राउत को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राउत जिला बोर्ड के एक पूर्व सदस्य थे। (भाषा) 
अगला लेख