BJP सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ICU में भर्ती, हालत गंभीर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 15 जून 2025 (16:51 IST)
BJP MP Abhijit Gangopadhyay News : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय (63) को शनिवार को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।
 
चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय (63) को शनिवार को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि जांच से ‘गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस’ के साथ ही ‘पैंक्रिएटाइटिस’ होने का संकेत मिला है।
ALSO READ: जाति जनगणना पर मध्यप्रदेश भाजपा चलाएगी अभियान, OBC वर्ग के लिए मोदी सरकार के फैसलों का होगा प्रचार
इसमें कहा गया, फिलहाल वह आईसीयू में गहन निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बयान में कहा गया है कि उनकी स्थिति का समग्र और समन्वित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक बहु विषयक चिकित्सा बोर्ड का गठन किया गया है।
ALSO READ: लालू ने किया अंबेडकर का अपमान, भाजपा ने लगाया आरोप, दिखाई वीडियो क्लिप
गंगोपाध्याय ने पिछले साल मार्च में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 के आम चुनावों में पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी