पटाखा कारखाने में धमाका, 11 की मौत

गुरुवार, 7 मई 2015 (10:18 IST)
मिदनापुर। पटाखे बनाने वाले एक कारखाने में बीती रात हुए विस्फोट में 11 लोगों मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंगला में हुआ।
 
जिला पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने बताया कि अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं। चार अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
घटना के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। शायद पटाखे बनाने के दौरान कोई गड़बड़ हुई। विस्फोट बीती रात 10 बजे से कुछ देर पहले हुआ।
 
पुलिस ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने वाले लोग पटाखा कारखाने के कर्मचारी थे। आग पर काबू पा लिया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें