CM नीतीश कुमार से सिर्फ 15 से 18 फुट की दूरी पर फूटा बम, मची अफरा-तफरी

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (17:24 IST)
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। सिलाव के गांधी हाईस्कूल में कार्यक्रम के दौरान किसी ने पटाखा बम फोड़ दिया। सीएम नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर बम फूटा। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ALSO READ: दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज होगी FIR, सोशल मीडिया पर बिहार के फोटो को खरगोन को बताकर किया पोस्ट
 
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लिया है। किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। मंच के पीछे खेत में बम फोड़ने की प्राथमिक सूचना है।
 
मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पावापुरी गए थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना है। इसी क्रम में सिलाव गांधी हाईस्कूल में यह घटना हुई। वे पंडाल में बैठे करीब 250 लोगों से मिलकर उनके आवेदन ले रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी