ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी हृदयमोहिनी का निधन

गुरुवार, 11 मार्च 2021 (17:31 IST)
जयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का गुरुवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं।

ब्रह्माकुमारी के सूचना निदेशक बीके करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिनों से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि एक साल पहले ही दादी जानकी के निधन के बाद उन्हें संस्थान का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था।

उनके पार्थिव शरीर को आबू रोड स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में लाया जाएगा जहां उसे 12 मार्च को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी