हिमाचल में बस खाई में गिरी, दो की मौत

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (14:21 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के रामपुर के चारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से एक  महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान देवीसिंह (47) और कंकु (53) के रूप में की गई है। यह बस सुबह साढ़े पांच बजे  ननखाड़ी से रवाना हुई और महज चार किलोमीटर का फासला तय करने के बाद अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई  में गिर गई।
 
दुघटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों में बस का चालक और कंडक्टर भी शामिल हैं। सभी घायलों को  अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी