मुंबई : अनुसंधान संस्थान में रसायन रिसाव, 2 महिला समेत 4 लोग झुलसे

बुधवार, 16 नवंबर 2022 (20:18 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के वर्ली में स्थित एक अनुसंधान संस्थान में बुधवार शाम को रसायन रिसाव होने से 2 महिलाओं समेत 4 लोग झुलस गए। उन्हें पास स्थित जसलोक अस्पताल भेजा गया और बाद में नवी मुंबई के ऐरोली बर्न्स अस्पताल भेजा गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्लिसरीन का रिसाव हुआ। अधिकारी के अनुसार संस्थान के परीक्षण विभाग में एक मशीन से रसायन का रिसाव हुआ। उन्होंने कहा, चार लोग झुलस गए।

उन्हें पास स्थित जसलोक अस्पताल भेजा गया और बाद में नवी मुंबई के ऐरोली बर्न्स अस्पताल भेजा गया। रसायन के रिसाव और घायलों की स्थिति के बारे में और विवरण का इंतजार है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी