खौफनाक खबर, समलैंगिक संबंधों के बाद काट देता था प्राइवेट पार्ट

चेन्नई। तमिलनाडु की चेन्नई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो समलैंगिक संबंधों के बाद लोगों के प्राइवेट पार्ट काट देता था। इस मामले में आरोपी अब तक दो लोगों को अपना शिकार बना चुका है। 
 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह शराब के नशे में क्राइम करता था। साथ ही उसने यह भी कबूला कि पिछले कई सालों से वह समलैगिंक संबंध बनाता रहा है। 
 
पुलिस के मुताबिक उसे 25 मई को रेट्टेरी में बाशा नाम का व्यक्ति बेहोश हालात में मिला था। उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। होश में आने के बाद बाशा ने बताया कि एक शराबी व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए और बाद में उसका गुप्तांग काट दिया। एक हफ्ते बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
 
एक जून को इसी तरह का नारायण पेरुमल का भी मामला सामने आया। नारायण का भी गुप्तांग कटा हुआ था। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलाशे तो दोनों ही स्थानों पर एक ही व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने स्थानीय टीवी चैनलों पर फुटेज का प्रसारण करवाया और वह आरोपी तक पहुंच गई। एक ट्रेडर ने पुलिस को फोन कर बताया था कि टीवी पर दिखाया जाने वाला शख्स उसका कर्मचारी है।
 
मुनियासामी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में बाहरी इलाकों में जाता था और अकेला व्यक्ति मिलने पर उसे समलैंगिक संबंधों के लिए उकसाता था। बाद में उसका गुप्तांग काट लेता था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी